मध्य प्रदेश

समाज उत्थान की बनाई रणनीति, एकता पर दिया जोर

माता मंदिर में सेन समाज की मासिक बैठक हुई, आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया
सिलवानी । नगर के वार्ड 15 बेगवा खुर्द, उदयपुरा रोड माता मंदिर के पास सेन समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेन समाज के अध्यक्ष रामकृष्ण सेन ने की। बैठक में मुख्य रूप से सेन जयंती का आय-व्यय का ब्यौरा सेन समाज कोषाध्यक्ष हेमन्त सेन ने रखा। इस दौरान राम कृष्ण सेन ने कहा कि बताया कि हम सबको एक होकर अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है और सामाजिक एकता का मजबूत करना है। जब हम सब एक होंगे तो राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में भी हमारी समाज के युवाओं को महत्त्व मिलने लगेगा। इस जरुरी है कि हम सब एक दूसरे के काम आए।
इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर सुरेश सेन (सेवानिवृत शिक्षक) प्रदेश उपाध्यक्ष, हेमन्त सेन प्रदेश संगठन मंत्री, हरिशंकर सेन भोपाल संभागीय मीडिया प्रभारी का समस्त साथियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में संदीप सेन, गब्बर भैया सेन, लक्ष्मीनारायण सेन, खुमान सेन, राज कुमार सेन, राजकुमार सेन, चन्द्रभान सेन, अमित सेन, दिनेश सेन, आकाश सेन, अभिषेक सेन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button