सिलौड़ी में शिक्षक आरबी पटेल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ आरबी पटेल अपनी शासकीय सेवा में 42 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर सिलौड़ी संकुल की ओर से विदाई दी गई ।
संकुल प्रभारी प्राचार्य योगेश सिंह ने बताया कि विदाई समारोह में सिलौड़ी संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित थे । समारोह का शुभारंभ शिक्षक आरबी पटेल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया ।
इसके बाद संकुल प्रभारी प्राचार्य योगेश सिंह ने सर्वप्रथम सेवानिवृत्त शिक्षक आरबी पटेल का शाल व श्रीफल तथा उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह में संकुल के सभी शिक्षकों ने शाल श्रीफल व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया । समारोह में ग्राम के वरिष्ठ रजनीकांत राय, संकुल प्रभारी प्राचार्य योगेश सिंह, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला के प्राचार्य विशाल सिंह बड़करे ,
रिटायर शिक्षक हेमचंद राय, रिटायर शिक्षक श्यामनारायण राय, शिक्षक रवि राय, सनत राय, खादिम हुसैन, तुलसीराम नामदेव, अशोक काछी, जीवन सिंह बागरी, सुशील जैन, कौशल सिंह धुर्वे, सतीश तिवारी, तीरथ उपाध्याय, जगन्नाथ हल्दकार, रमा राय, दुर्गा धुर्वे, उर्मिला मरावी, करुणा राय, एवम अतिथि शिक्षक विवेक राय, प्रमोद चौधरी, वीरेंद्र, अंशुल बर्मन, धीरज जैन आदि शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए ।



