मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त पर दी भावभीनी बिदाई, 41 वर्ष के सेवाकाल का किया गया स्मरण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान । शासकीय माध्यमिक शाला पचपेढी में पदस्थ शिक्षक परशराम तंतुवाय शुक्रवार को अपनी 41 वर्षों की शिक्षकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शाल श्रीफल भेंटकर भावभीनी बिदाई दी गई । इस दौरान उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया । समारोह में विधालय परिवार स्नेहीजनों वा ग्रामवासियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के बाद विधालय प्रांगड से बैंड-बाजे से परशराम तंतुवाय को विदा किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक रामजी मिश्रा, जयचंद महोबिया शिक्षक, ज्योत्सना झारिया, बालकिशन पटेल, जगन पटेल, जितेन्द्र पटेल, मनीष श्रीवास, शिखा पांडे, सहित शिक्षक, नाते-रिश्तेदार उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button