सिहोरा अप डाऊनर्स संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा से बहुत अधिक संख्या में लोगो का ट्रेनों द्वारा अप डाउन किया जाता है । ये संख्या हजारों में है। इनमे नौकरी पेशा और विद्यार्थियों की बहुत अधिक संख्या है। ये यात्री केवल यात्रा तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि रेलवे के साथ मिलकर रेलवे और यात्रियों की सुविधाओं पर भी अपना दखल रखते है। सिहोरा के लोगो के द्वारा ऐसा वर्षो से किया जा रहा है।इसके लिए बकायदा एक सिहोरा अप डाऊनर्स संघ का गठन किया गया है । इस संघ के अध्यक्ष चेतराम विश्वकर्मा ने सचिव निशांत विश्वकर्मा की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का गठन किया है।गठित कार्यकारिणी में मानस तिवारी उपाध्यक्ष, प्रबुद्ध पाठक सहसचिव, अमित बक्शी कोषाध्यक्ष, ऋषभ द्विवेदी मीडिया प्रभारी होंगे।
संघ में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मलय श्री, राशि दुआ, आदित्य पटेल, प्रयाश मिश्रा, दीपक ब्योहार, इंद्रजीत, मनजीत सिंह ग्रोवर, संतोष नायक, दीपेश जैन और विवेक जैन शामिल है ।



