स्कूल प्रांगण में असामाजिक तत्वों का जमावडा, रोज शाम को खुलते है पैक, नही बनी बाऊंडी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय हाई स्कूल परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वो शराबियो का अड्डा बना हुआ है बताया जाता है की जहां पर रोज शाम को विधालय परिसर मे ही असामाजिक तत्व जमावडा होता है व शराबियो की महफिल लगती है इसके साक्षी बनते है स्कूल परिसर मे लगे हेडपंप के पास पडी शराब की खाली बोतले व नमकीन चखना के पाउच, जिन्हे रोज सफाई करते हुए फेंकना पड रहे है यह नजारा और कही नही बल्कि शासकीय हाई स्कूल चिरचिटा सुखजू मे देखा जा सकता है गेट के पास नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष के समीप विद्यालय परिसर में लगे विधालय के हेडपंप के पास शासन व्दारा करीब 400 मीटर की बाऊंडी बाल का निर्माण नही कराया है जिससे पुख्ता बंदोबस्त नही होने से पूरा परिसर खुला हुआ है असामाजिक तत्वो की रोकथाम हेतु विधालय परिवार ने कंटीले तार व कांटे की बाडी लगाई है लेकिन पक्की दीवार नही होने से असामाजिक तत्वो व शराबियो की गतिविधियां रुक नही रही है जिससे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है दीवार के निर्माण हेतु विधालय के प्राचार्य व शाला विकास समिति ने क्षेत्रिय विधायक बृजबिहारी पटैरिया, सांसद, जिला पंचायत सदस्य आदि को पत्र देकर बाऊंडी बाल शीघ्र बनाने की मांग की है



