मध्य प्रदेश

अंशिका दुबे पूरे साइंस कॉलेज में दूसरे स्थान पर अव्वल रही

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l स्लिमनाबाद की बेटी अंशिका दुबे ने पूरे साइंस कॉलेज जबलपुर में दूसरे स्थान पर अव्वल रही। अंशिका दुबे ने अपनी प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका दुबे को पिता आदित्य भूषण दुबे एवं माताजी नीलम दुबे ने हमेशा पढाई के लिए प्रेरित किया। उसका प्रतिफल यह रहा कि बेटी हमेशा स्कूल से लेकर कॉलेज तक अव्वल स्थान हासिल करती रही। होम साइंस कॉलेज जबलपुर कम्प्यूटर साइंस बीएससी की छात्रा कुमारी अंशिका दुबे पिता आदित्य भूषण दुबे ने वर्ष 2021-2022 के परीक्षा परिणाम में होम साइंस कॉलेज में अपना दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसके सम्मान में होम साइंस कालेज द्वारा छात्रा अंशिका दुबे को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया छात्रा को इस कामयाबी के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की गई एक गांव की बेटी ने अपने ग्राम स्लीमनाबाद का नाम रोशन करते हुए क्षेत्र में एक संदेश दिया की गांव की बेटी ने शहर में जाकर अपना एवं अपने परिवार का अपने ग्राम का नाम रोशन किया छात्रा को पूरे क्षेत्र से शुभकामनाएं भेजी गई छात्रा के पिता आदित्य भूषण दुबे पंचायत सचिव एवं माता नीलम दुबे हाऊस वाइफ हैं।उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जिसका परिणाम छात्रा अंशिका दुबे ने पढ़ाई में मेहनत कर होम साइंस कॉलेज में दूसरा स्थान अर्जित किया। अंशिका दुबे का सपना IAS बनना है ताकि समाज एवं देश की ईमानदारी के साथ सेवा कर सके।

Related Articles

Back to top button