धार्मिक

कलयुग केवल नाम अधारा सोमवार सुमर सुमर नर उतरही पारा, राम कथा के समापन पर आज होगा भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l कटनी जिले के ग्राम कटंगी खुर्द में सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ आश्रम वाले श्री बाल संत जू महाराज के सानिध्य में श्रीराम महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है श्री राम कथा का वाचन महंत श्री सीता शरण जू महाराज के द्वारा किया जा रहा था रविवार को कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में श्री राम कथा का श्रवण करने एवं बाल संत जू महाराज के दर्शन करने सुबह से शाम तक कार्यक्रम स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहता है संत श्री के अनुसार कलयुग में राम नाम आधार है राम नाम का जप कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है कलयुग केवल नाम अधारा सुमर सुमर नर उतरही पारा बड़े भाग्य मानुष तन पावा सुर नर मुनि सब ग्रंथन गावा बड़े भाग्य से मानव तन प्राप्त होता है मानव तन पाने के बाद अच्छे कर्म करना चाहिए गुरु संत महापुरुषों के द्वारा बताए गए सत मार्ग पर चलकर धार्मिक कार्यों से जुड़े रहना चाहिए कलयुग में राम कथा सुनने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है निस्वार्थ भाव से कथा का श्रवण करना चाहिए कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय बल के साथ मोजूद रहे l

Related Articles

Back to top button