अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित बने ब्लॉक महामंत्री, कांग्रेस में हर्ष
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस को गतिशील बनाने के उद्देश्य से कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा की प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें कांग्रेस के हरदी निवासी अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित ब्लॉक महामंत्री के पद में पदस्थ हों गए। पद पर पदस्थ होते ही क्षेत्रवासियों और कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त हैं, तो इसी तारतम्य में अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित के द्वारा बताया गया कि हमे जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसका हमारे द्वारा पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया जाएगा। युवाओं में भी हर्ष व्याप्त हैं कि अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित के निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्य करने को मिलेगा तो वही कांग्रेस पार्टी का भी नाम क्षेत्र में जोरों से चलेगा।



