धार्मिकमध्य प्रदेश

सिद्ध तलापुरा वाले खेरापति सरकार हनुमानजी का मंदिर, जहाँ भक्तों की सभी जायज कामनाओं के लिए लगाई जाती हैं अर्जी

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा नगर मेंं विगत लगभग साढे चार सौ वर्ष से विराजमान हैं स्वयंभू तलापुरा वाले खेरापति सरकार हनुमानजी महाराज की यह सिद्ध मूर्ति, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी जायज मनोकामनाएं पूर्ण करती है… इसके लिए भक्तों को एक नारियल लेकर अपनी कामना पूर्ति के लिए मानसिक रूप से अर्जी लगाने का विधान है, यदि जिस भक्त की अर्जी मंजूर होने पर उसकी कामना पूरी हो जाती है तो उस व्यक्ति को पूरी ईमानदारी से श्री हनुमानजी को चोला, प्रसाद तथा यथाशक्ति कुछ भेंट श्री हनुमानजी के श्री चरणों में भेंंट अर्पण करनी होती है…. यह विशेष ध्यान रहे कि किसी को अनावश्यक हानि पहुंचाने वाली अर्जी खारिज कर देते हैं श्री हनुमानजी महाराज इसलिए भूलकर भी नाजायज अर्जी नहीं लगायें।

Related Articles

Back to top button