अगले महीने से परीक्षाएं, देर रात तक बैंड व डीजे की धुन से परेशान विद्यार्थी पढ़ाई में खलल

अभिभावकों ने की रात दस के बाद प्रतिबंध की मांग
सिलवानी। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में बैंड बाजा व डीजे बाधा बन रहा है। दसवीं व बारहवी की परीक्षाएं नजदीक है। ऐसे में तेज शोर से विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल अगले माह से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं और विद्यार्थी तैयारी में विद्यार्थियों की परीक्षा भी नजदीक है। वहीं, शादियां शुरू हो गई है और इस स्थिति में देर रात तक शोर परीक्षा की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों को शादियों में बजने वाले डीजे, बैंड बाजा से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी स्थान में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाया जा सकता, लेकिन सभी नियम कागजों में सिमट कर रह गए। प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) कानून-2000 का पालन नहीं किया जा रहा है और देर रात तक ध्वनि विस्तारक यंत्र बजा रहे हैं। शादी, पार्टी से लेकर विभिन्न आयोजनों में परीक्षा की अनदेखी कर डीजे व बैंड बाजा का उपयोग कर रहे हैं। परीक्षा समयावधि में तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग को प्रतिबंधित किया जाता है।…. पढ़ाई हो रही प्रभावित : देर रात तक बज रहे बैंड व डीजे के धुन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पिछली बार ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इस बार अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। रामेश्वरम यादव, अभिभावक।…. तैयारी में हो रही दिक्कत : परीक्षा की तैयारी करने में तेज आवाज में डीजे व बैंड से विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है। देर रात तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जा रहा है। इसपर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गायत्री साहू, अभिभावक।



