क्राइम

त्यौहारों के मद्देनजर बेगमगंज, सिलवानी सर्किल में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण की कवायद शुरू

डेढ़ माह में 369 को कराया बाउंडओवर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे के मार्गदर्शन में विभिन्न अपराधों में लिप्त अपराधियों के विभिन्न न्यायालयों के वारंटी एवं स्थाई वारंटियों एवं इसके अतिरिक्त असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अन्य असामाजिकतत्वों की गतिविधियों पर अन्य नजर रखने के साथ उन्हें बाउंडओवर कराया है।
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर त्योहारों के मद्देनजर समाज में शांति सद्भावना कायम रखने की कवायद की है।
बेगमगंज सर्किल के एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव एवं सिलवानी सर्किल के एसडीओपी अनिल मोर्य ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि आगामी दिनों में त्योहारों के मद्देनजर रिकॉर्डशुदा बदमाशों जोकि आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस एवं खुफिया तंत्र उनकी निगरानी कर रहा है। यदि किसी ने कोई गड़बड़ी या अवांछित हरकत या फिर दो समुदायों में वैमनस्यता फैलाने का कृत्य करने की कोशिश की तो ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा, तत्काल उनकी गिरफ्तारी होगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसी तारतंभ में बेगमगंज , गैरतगंज एवं देवनगर के थानों से संबंधित रिकॉर्डशुदा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधित धारा 107 -116 में 156 धारा 151 में 23 एवं धारा 110 के 2 प्रकरण बनाकर कुल -181 असामाजिक तत्वों को प्रतिबंधित करते हुए बाउंड ओवर किया गया है।
वहीं थाना सुल्तानगंज , सिलवानी एवं बम्होरी अंतर्गत धारा 107 -116 में 135, धारा 151 में 22, एवं धारा 110 में 31 कुल – 188 असामाजिक तत्वों को प्रतिबंधित करते हुए दोनों सर्किल के 6 थानों में 1 अगस्त से आज 15 सितंबर तक टोटल 369 असामाजिक तत्वों को बाउंड ओवर कराया गया है।

Related Articles

Back to top button