मध्य प्रदेश

आईटीआई की पुताई के नाम पर बाबू कर रहे हैं बंदर बांट

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी में आईटीआई बनी है तब से लेकर अभी तक आईटीआई बिल्डिंग की पुताई नहीं हुई है। आईटीआई में पदस्थ धनीराम अहिरवार और घनश्याम बाबू इन दोनों लोगों की मिलीभगत से भवन की पुताई नहीं हो रही है। आईटीआई भवन में गंदगी का आलम है कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है इसीलिए आईटीआई भवन के सामने ग्राउंड में झाड़ू लग रहा है नहीं तो आईटीआई भवन के ग्राउंड में कभी झाड़ू नहीं लगता। आईटीआई में जो स्ट्रीट लाइट लगी हुई है वह भी बंद पड़ी है और आईटीआई में बहुत गंदगी है आरटीआई में जो अधीक्षक हैं धनीराम अहिरवार और घनश्याम बाबू का वेतन में पेट नहीं भर रहा है, पुताई और अन्य मद में आई राशि का आहरण कर बंदरबाट कर लेते है। आईटीआई भवन की बिल्डिंग की पुताई तो साफ सफाई भी नहीं कराई जाती है।
उदयपुरा विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से कहना है कि यह आईटीआई रायसेन जिले की सबसे बड़ी आईटीआई है लेकिन अधीक्षक धनीराम अहिरवार और आईटीआई में जो घनश्याम बाबू इन दोनों का तो यहां से ट्रांसफर होना चाहिए आईटीआई में जो बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं लेकिन आईटीआई के अधीक्षक धनीराम अहिरवार और घनश्याम बाबू इधर-उधर घूमते रहते हैं। और बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। यह केंद्र सरकार की योजना है केंद्र सरकार से पुताई और अन्य मदो में काफी राशि प्राप्त होती है। जिस राशि की यह बंदर बांट करने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button