मध्य प्रदेश

अटल सेना समाजसेवी संगठन का हुआ गठन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के डायमंड पार्क में युवाओं की बैठक हुई, जिसमें अटल सेना नाम से समाजसेवी संगठन गठित हुआ। जिसमें चन्द्रभान सिंह लोधी को सर्वसम्मति से अटल सेना का अध्यक्ष बनाए गए। उपाध्यक्ष सुनील शाह चुने गए, संगठन के कोषाध्यक्ष का पद पुष्पेंद्र सिंह लोधी को मिला। साथ ही संगठन के सचिव के रूप में दीनदयाल पटेल को पदभार सौंपा। मीडिया प्रभारी के रूप में पुष्पेंद्र लोधी चुने गए, साथ ही सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुनसिंह और नीलेश सिंह को बनाया गया।
संगठन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह लोधी ने बताया कि यह संगठन दबे कुचले, मजलूमों, मजदूर, किसानों की आवाज हमेशा उठाता रहेगा एवं जिलेभर में शिक्षा पर फोकस करेंगे, विस्थापन जैसे मुद्दे को अब बुलंद आवाज उठाएंगे। साथ ही जिले भर में समाज सेवा के रूप में काम करेगा। बैठक में बलवान सिंह सरपंच, बहादुर सिंह सरपंच, तरवार सिंह, मदन प्रजापति, विक्रम सिंह, निरपत सिंह, भगत सिंह, अमर सिंह, रवि सिंह इमरोज खान, संजू बाबा, बबलू सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, भरत पटेल, सुदामा बंसल, बबलू बेन जिले भर से इत्यादि युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button