मध्य प्रदेश

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भोपाल रोड़ स्थित त्रिवेणी आश्रम के समीप महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के बाद कैंडल मार्च निकाला।
इसके पश्चात सभी ने स्वर्गीय सुखदेव सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह सोलंकी एडवोकेट ने राजस्थान सरकार से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की षड्यंत्र के साथ नृशंस हत्या की गई है। जिससे संपूर्ण राजपूत समाज को से ठेस पहुंची है। घटना की सीबीआई जांच कराए जाने के साथ हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के बाद उन्हें फांसी दी जाए ।
इसके अतिरिक्त सुल्तानगंज एवं तहसील के प्रमुख ग्रामों में भी अपने-अपने स्तर से राजपूत समाज द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

Related Articles

Back to top button