सिलौडी व नेगई को जोड़ने वाले पुल में बड़े बड़े गड्ढे, 30 साल पुराना पुल दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंलौंडी व नेगई को जोड़ने वाला पुल लगभग 30 साल पुराना है और पुल में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहनों को आम बात हो गई। युवा कांग्रेस कमेटी के ब्लाक उपाध्यक्ष शिवा नामदेव ने बताया कि में अनेकों बार ग्राम के सरपंच एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिवा नामदेव ने बताया कि पुल की ऊंचाई बहुत कम है जिसके कारण थोड़ी सी बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती हैं। पुल में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण अक्सर वाहन फंस जाते हैं, जिससे राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शिवा नामदेव ने बताया कि आज सुबह एक वाहन पुल पर गहरे गड्ढे में फंस गया, और बड़ी मुश्किल से निकाला गया।
युवा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवा नामदेव ने बताया कि पुल की बदहाली को लेकर हाल ही में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को ज्ञापन दिया था लेकिन आज दिनांक तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। शिवा नामदेव ने बताया कि 30 साल पुराना पुल अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नवीन पुल निर्माण की मांग की है।



