हाट बाजार में नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था
हाट बाजार में दुकान लगाने वालों से नप वसूलती है बैठक शुल्क
सिलवानी। मुख्य मार्ग पर गांधी चैक से गांधी आश्रम तक प्रत्येक बुधवार को हाट बाजार लगता है। इसमें अन्य तहसीलों से लोग आकर दुकानें लगाते हैं। नप इन सभी दुकानदारों से बैठक शुल्क वसूलती है, लेकिन नप की ओर से इन दुकानदारों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। यहां तक पीने के पानी के लिए टैंकर भी नहीं रखा जाता है। दुकानदारों की सुविधा के लिए बाजार स्थल पर चलिय यूरिनल भी नहीं रखे जाते। इससे दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सब्जी दुकानदार भगवान कुषवाहा ने बताया कि नप कर्मचारी प्रत्येक दुकानदार से बैठक शुल्क वसूलते हैं। प्रत्येक बुधवार को नप को करीब हजारों रुपये का राजस्व मिलता है। इसके बदले में नप को दुकानदारों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। खासतौर से पीने के पानी और यूरिनल का हाट बाजार में इंतजाम होना चाहिए। दुकानदारों की मांग है कि नप की और से उनके लिए कम से कम पीने का पानी का और यूरिनल का इंतजाम होना चाहिए। क्योंकि बाजार नगर में लगता है इसलिए दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुविधा के लिए यदि दुकानदार किसी के घर पीछे चले जाते हैं तो वह गालियां देते हैं। इसके अलावा पीने पानी की भी दिक्कत होती है। इसके चलते दुकानदारों ने पानी और यूरिनल की व्यवस्था करने की मांग की है।



