दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, रंगोली से लेकर दौड़ तक में बिखेरा हुनर

सिलवानी। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बीआरसी कार्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में 44 से अधिक दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ उपस्थित हुए। आयोजकों ने बच्चों के लिए रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, दौड़, चेयर रेस, गायन और नृत्य सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। अधिकांश बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी कला व क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। बीआरसी महजबी सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में चयनित बच्चों को रायसेन में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
दिव्यांग बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।



