क्राइम
अवैध बेचने वालों पर पुलिस की कार्यवाही, 4 आरोपियों से 72 क्वाटर शराब जप्त
सिलवानी । थाना सिलवानी क्षेत्र में अवैध बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई । विगत दिनों क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वाले रमाकांत आदिवासी उम्र 44 वर्ष निवासी चिरचिटा के कब्जे से 22 क्वार्टर, रामकरण रघुवंशी उम्र 60 वर्ष निवासी बेरूआ के कब्जे से 18 क्वार्टर, शंकर आदिवासी निवासी पटना के कब्जे से 19 क्वार्टर, विक्रम उर्फ अनीश ठाकुर निवासी चुन्हेटिया के कब्जे से 13 क्वार्टर इस तरह कुल 72 क्वार्टर अवैध शराब कीमती ₹7200/ की बरामद की गई।
एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए आम जनता से भी अपील है यदि अवैध शराब बिक्री की सूचना हो तो जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराए, पकड़े गए सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।



