चलती ट्रेन से यात्री की गिरने से मौत, वही दूसरी घटना में घायल ने दम तोड़ा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । चलती गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे गिरे यात्री की मौत हो जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मृतक भानु प्रताप सेन पिता मुकुंदी लाल उम्र 35 वर्ष वार्ड क्रमांक 30, पाठक मोहल्ला कटनी निवासी जब अपनी पत्नी को दमोह लेने आ रहा था, तभी हिंडोरिया की बांदकपुर चौकी आनू के पास ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को सुरक्षित शव गृह में रखवा दिया गया था। सुबह बांदकपुर चौकी से एएसआई गोपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
सड़क दुर्घटना में घायल राजेश प्रसाद पिता किशनलाल पाल उम्र 42 वर्ष निवासी बांदकपुर की इलाज के दौरान मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की शुक्रवार शाम मौत हो जाने पर शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है, सुबह पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



