मध्य प्रदेश

बाइक सवार दंपती खाई में गिरेः जमुनिया घाट पर हादसा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल

सिलवानी। राजमार्ग 44 के जमुनिया घाट पर गुरुवार रात बाइक सवार दंपती खाई में गिर गई। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 7 बजे सुदामा, पत्नी राधा को लेकर बाइक से सिलवानी आ रहा था। जमुनिया घाट पर अचानक सामने से एक कार आ गई। तेज लाइट पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल सुदामा को सिविल अस्पताल सिलवानी में पहुंचाया। डॉक्टर ने राधा को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया वही घायल सुदामा का इलाज किया जा रहा है।

बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया
सियरमऊ जंगल के पास गुरुवार एक और हादसे में बाइक सवार ट्रक से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नगझिरी निवासी सोनू अहिरवार सिलवानी से मजदूरी कर गांव नगझिरी लौट रहा था, जहां वह हादसे का शिकार हो गया।
युवक को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button