चुनरी यात्रा में दिखा आस्था और उत्साह का संगम, भक्तों का उमड़ा सैलाब
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अति प्राचीन गणेश मंदिर तेजगढ़ बस स्टैंड से होते हुए हर्रई माताबारी मन्दिर से जंगलो में वसी चुनोटीयाँ माता मंदिर तक निकाली गई 11 सौ मीटर लंबी एंव 11 किमी की एतिहासिक चुनरी यात्रा में एक बार फिर से आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया।सैकडो कलशों के साथ निकाली गई कलश यात्रा व चुनरी यात्रा में क्षेत्र सहित जिलेभर से हजारों नागरिक शामिल हुए
अति प्राचीन गणेश मंदिर से तेजगढ़ बस स्टैंड से शुरू हुई चुनरी यात्रा हर्रई माताबारी मंदिर से चुनोटीयां मन्दिर पहुंची जहां विधिवत रूप से पूजन-अर्चना के बाद माता को चुनरी अर्पित की गई। चुनरी यात्रा का आयोजन जनपद अध्यक्ष जबेरा प्रतिनिधि व जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनोद राय के द्वारा किया गया था। जिसमें पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों शामिल हुए चुनरी यात्रा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम, दिखाई दिया चुनरी यात्रा समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।



