मध्य प्रदेश

दो कचरा गाड़ी की दी सौगात जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक ने 15 वां वित्त से दी थी राशि

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान प्रागंण में सरपंच अटल ब्यौहार ने ध्वाजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी । इसके बाद ग्राम पंचायत प्रागंण में कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक ने बताया कि उमरियापान बड़ी पंचायत है जिस कारण से यहां पर कचरे फेंकने की समस्या उत्पन्न हो रही थी । इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया था जिसमें 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2022-23 में अनुमोदित कराकर कचरा गाड़ी क्रय करने की अनुमति प्रदान की गई। इस संबंध में जिला स्तरीय समिति द्वारा भी अनुमति प्रदान कर दी गई है। जारी राशि 7 लाख रूपये पंचायत के खाते में अंतरित कर दी गई थी । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 15 वें वित्त आयोग से 7 लाख रुपये की राशि से दो कचरा गाड़ी का जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, पदमेश गौतम ने रिबिन काटकर उदघाट्न किया । जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक ने बताया कि कचरा गाड़ी संपूर्ण पंचायत में घूमकर कचरा एकत्र करेगी जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा । इस दौरान मौजीलाल पौराणिक, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, राजेश ब्यौहार, सीएल शुक्ला, राजा चौरसिया,जितेन्द्र अरोरा, सुखदेव चौरसिया, जगन्नाथ माझी, आशीष चौरसिया, जयपालसिंह, जगमोहन चौरसिया, बड्डा गुप्ता, गोरे चौरसिया, संतोष पौराणिक, बंटी पटेल, रामकुमार गडा़री, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि उपास्थित रहे।

Related Articles

Back to top button