क्राइम

आबकारी अमले ने की अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों पर की छापामार कार्यवाही मचा हड़कंप

ठिकानों से 2200 किलोग्राम महुआ लहान किया जब्त, नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी व्रत ओबैदुल्लागंज की कार्यवाही
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश के अनुपालन मे सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा जिला रायसेन के मार्गदर्शन मे ओबेदुल्लागंज सर्किल में आबकारी अमले द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के यहां छापामार कार्यवाही की गई। यह छापामार कार्यवाही संदीप द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त औबेदुल्लागंज के नेतृत्व में हमराह व्रत रायसेन टीम, वृत बेगमगंज टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरई टोला, सेमरी कला नेशनल हाईवे 12 के अमन ढाबा अशोक ढाबा, न्यू डामडोंगरी ढाबा में दविश देकर तलाशी की गई । उक्त कार्यवाही में 4 प्रकरण कायम किए गए। अवैध शराब निर्माण कर बेचने वाले शराब माफियाओं के यहां से 12 पाव प्लेन मदिरा, 2200 किग्रा महुआ लाहन नौंसादर जब्त कर (मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया ) आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण कायम किया गया l

Related Articles

Back to top button