पर्यावरणमध्य प्रदेश
राज्यमंत्री ने भोपाल स्थित आवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” का आह्वान किया है। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज भोपाल स्थित शासकीय आवास पर पौधारोपण कर अपनी मां श्रीमती कृष्णा भावसिंह लोधी को समर्पित किया।



