क्राइम

रेत माफिया के हौसले बुलंद, सरपंच प्रतिनिधि और भाई पर हमला

रिपोर्टर :  मनीष यादव
पलेरा । पलेरा में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। हरियाणा की एक कंपनी के संरक्षण में रेत माफिया किसानों को डरा-धमका रहे हैं और उनकी फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर गोना के सरपंच प्रतिनिधि ने कंपनी के लोगों का विरोध किया था, जिसके बाद रेत माफिया ने उनके साथ मारपीट की।
*मारपीट की घटना*
विगत रात्रि करीब 11 बजे सरपंच प्रतिनिधि नौगांव से अपने गांव गोना जा रहे थे, तभी रेत कंपनी के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके चचेरे भाई राजा जी बुंदेला ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी मारपीट का शिकार होना पड़ा।
गाड़ियों को भी नुकसान*
रेत माफिया ने सरपंच प्रतिनिधि की बलेनो गाड़ी और स्कॉर्पियो गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए और बॉडी चपटी कर दी गई।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पूर्व सरपंच गणेश विश्वकर्मा और राजा बुंदेला ने पलेरा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें दीपेंद्र सिंह बुंदेला, प्रताप सिंह, ऋषि सेंगर, नाती राजा बुंदेला और विशाल शर्मा शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button