ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में शील्ड, सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी
स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी हेतु कर्मचारियों को किया गया पदाविहित
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विधानसभा निर्वाचन- 2023 के तहत 17 नवम्बर को जिले के विधानसभा क्षेत्र 54- पथरिया, 55- दमोह, 56- जबेरा एवं 57- हटा (अजा) का 17 नवम्बर को मतदान समाप्ति उपरांत मतदान दलों द्वारा शील्ड ई.व्ही.एम. पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर दमोह में स्थापित स्ट्रांग रूम में जमा की गई। ई.व्ही.एम. जमा होने के पश्चात् प्रेक्षक/रिटर्निंग ऑफीसर/अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम शील्ड किया गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया स्ट्रांग रूम सील्ड होने के पश्चात् स्ट्रांग रूम के बाहर सी.सी.टी.व्ही. कैमरे की निगरानी हेतु 3 दिसम्बर 2023 तक नायब तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को 8-8 घंटे (24X7) के लिये पदाविहित किया गया है कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित स्थल एवं समय पर उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगे।



