धार्मिक
उत्साह पूर्वक मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। सिलवानी अंचल के ग्राम मुआर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिवस गुरुवार को श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया।
कथा व्यास सदा शिव नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार और अधर्म बढ़ा है तब तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान ने जन्म लिया है । सभी भक्तो ने बड़े ही उत्साह से भगवान का जन्मदिन मनाया, जहा भक्त ने झूमकर भगवान के दर्शन कर वा पूजा आरती की ।
पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने की कथा श्रवण
श्रीमदभागवत कथा में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल एवं कवींद्र सिंह रघुवंशी सिंहपुर पहुंचे, जहा उन्होंने कथा श्रवन की एव सदाशिव स्वामी नित्यानंद जी महाराज जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




