राहुल लोधी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाघा बार्डर देखने हुए रवाना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के कस्बा सांचेत निवासी राहुल लोधी पिता बलवंत सिंह राजू लोधी खिलाड़ी व छात्र का चयन मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बाघा बार्डर घूमने रवाना हो गए हैं। रायसेन जिले के छोटे से गांव सांचेत से राहुल लोधी पिता बलवंत सिंह (राजू पटेल) “मां तुझे प्रणाम” के अंतर्गत ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा बाघा हुसैनीवाला, अमृतसर, पंजाब’ में 14 सितंबर शामिल हुए। उन्हे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का सुनहरा मौका मिलेगा। हम उनके अच्छे सफर की कामना करते हैं। ताकि वह अपने यात्रा वृतांत से हम सभी को प्रेरित कर सकें। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वह अपने साथ गांव की मिट्टी और जल लेकर जा रहे है । जिससे सीमा पर उपस्थित हमारे अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहा से अपने साथ उनकी वतन की पवित्र मिट्टी लेके आएंगे । जिले के कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे को मिट्टी देंगे। साथ ही उनको सीमा पर अपने जवानों का कठिन परिश्रम देखने को मिलेगा किस तरह वह दिन रात अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी सेवा देश को समर्पित करते है। ऐसे पल निःसंदेह ही बहुत कठिन परिश्रम से प्राप्त होता है ।



