उत्साह से मना गणतंत्र दिवस, शिक्षक हुए सम्मानित
सिलवानी । शासकीय माध्यमिक शाला बम्होरी बर्धा में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस वर्ष सरस्वती जयंती भी गणतंत्र दिवस के ही दिन थी, अतः शाला में दोनों आयोजन गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजन का कार्यक्रम एक ही साथ आयोजित हुए। शाला के छात्रों ने ग्राम में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर प्रभातफेरी निकाली तत्पश्चात झंडा वंदन का कार्यक्रम हुआ।
शाला के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं के लोकसंगीत के नृत्य शामिल किए गए। छात्रों ने अनेक राष्ट्रभक्ति गीतों, कविताओं से उपस्थित स्रोताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर उनकी तालियां बटोरीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गत एक सप्ताह से शाला में आनंदउत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शालेय खेल खिलाये गए थे आज इस आयोजन में प्रतिभागी छात्रों को पुरुष्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्षा शुक्ला ने की व उनके द्वारा भी विशेष भेंट छात्रों को दी गई।कार्यक्रम में अनेक पालक उपस्थित हुए, आयोजन पश्चात सामूहिक विशेष भोज को सभी ने गृहण किया।कार्यक्रम का संचालन शाला की छात्राओं सुहानी रैकवार एवं ममता नामदेव ने किया।
इसी शाला के शिक्षक अशोक शुक्ला को गत सत्ताईस जनवरी को शुजालपुर में आयोजित राज्यस्तरीय गिजुभाई बधेका सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सम्मानपत्र एवं शील्ड प्रदान की।
अशोक शुक्ला को उनकी इस उपलब्धि पर रमाकांत शुक्ला, नरेश रघुवंशी बीईओ, नरेंद्र रघुवंशी बीआरसीसी, महजबीं सिद्दीक़ी, पंकज भार्गव, आरती नामदेव, भगतसिंह कुर्मी आदि ने बधाई दी।



