धार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान शिव की कथा शिव तत्व को जानने का माध्यम : पंडित महेश गुरु महाराज

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । ग्राम पठा पौड़ी में मनमोहन सिंह रघुवंशी के द्वारा आयोजित शिव महापुराण की कथा के प्रथम दिवस के अवसर पर भगवान शिव की कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए, कथा व्यास पंडित महेश गुरुजी उज्जैन वालों ने कहा कि जीवन में भगवान शिव की कथा हमें शिव तत्व के जानने का मार्ग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि, जीते जी परमात्म तत्व अर्थात शिव तत्व को जान लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जितने भी प्राणी हैं ,उन सभी में शिव तत्व ही समाहित है। पंडित महेश गुरुजी ने कहा कि आज भगवान शिव को अत्यंत प्रिय सोमवार का दिन है। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने से, वह थोड़े समय में ही प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखने का विशेष महत्व शिवपुराण में बताया गया है। शिवपुराण की कथा व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि ,यश प्रदान करने के साथ-साथ उसे मोक्ष भी प्रदान करती है। भगवान सदाशिव बहुत दयालु हैं, वह मनुष्य के ऊपर शीघ्र प्रसन्न होकर, अपनी दया दृष्टि करके, उसके जीवन में समस्त निधियों को प्रदान करने वाले दयालु देवता के रूप में प्रतिष्ठित हैं। हमें शिव तत्व को जान लेना, हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। जीवन काल में शिव को जान ले, जीव तो उसका अपने आप उद्धार हो जाता है। शिवपुराण की कथा प्रतिदिन पठापौड़ी ग्राम में दोपहर 1:00 से 4:00 तक आयोजित होगी। कथा के आयोजक पटेल मनमोद सिंह जी ने, समस्त धर्म अनुरागी सज्जनों से, माताओं बहिनों से अधिक संख्या में, कथा श्रवण करके अपने जीवन को धन्य करने का आग्रह किया है।
ग्राम पठा में निकाली गई कलश यात्रा।
सिलवानी अंचल के ग्राम पठा में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक कर्ता के द्वारा भव्य रूप से डीजे ढोल और जीप की वाहन रेली निकाली गई शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ, और कथा वाचक गुरु जी का स्वागत हुआ भक्तो ने पूजा अर्चना की एव ग्राम पठा में श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई कथा पंडाल तक। जहा महिलाए सिर पर कलश लेकर भजन का गायन करती हुई जा रही थी।
शिवपुराण कथा का आयोजन मनमोद सिंह रघुवंशी पठा के द्वारा किया जा रहा है।।

Related Articles

Back to top button