मध्य प्रदेश

उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुए 15 निरीक्षकों केे कंधों पर पुलिस अधीक्षक ने लगाया तीसरा सितारा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मद्यप्रदेश गृह विभाग के पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश होने पर 31 जनवरी को उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) एवं प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा बधाई देते हुए उनके कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया ।
पुलिस मुख्यालय आदेश होने पर 31 जनवरी को उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उप निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर थाना गोरखपुर, उप निरीक्षक सैयद इकबाल थाना सिंहोरा, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले थाना कैंट, उप निरीक्षक लालजी प्रसाद दुबे थाना गोहलपुर, उप निरीक्षक बुन्देलधर द्विवेदी थाना ओमती, उप निरीक्षक रामसुजान मेहरा, उप निरीक्षक करनसिंह चौधरी थाना यातायात गढा, उप निरीक्षक कोमल सिंह बागरी थाना गढा, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद बागरी थाना हनुमानताल, उप निरीक्षक भरतलाल बागरी थाना गोरखपुर, उप निरीक्षक लखनलाल चौधरी थाना बेलखेडा, उप निरीक्षक हरदयाल सिंह गौड थाना खमरिया, उप निरीक्षक सुधीन्द्र मरावी पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक फग्गन सिंह मरकाम थाना विजय नगर, उप निरीक्षक मानवती परस्ते पुलिस लाइन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रतापसिंह (भा.पु.से.) एवं प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा बधाई देते हुए कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस प्रकार अपने मेहनत व लगन से कार्य करते हुए अपने रिकार्ड को सही बनायें रखना। उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोशन करें। आप सभी ने पदस्थापना के दौरान मेहनत एवं लगन से अच्छा कार्य किया है। आप सभी का अनुभव आपकी पदोन्नति मे काम आएगा। प्रमोशन के साथ-साथ आपकी जिम्मेदारियॉ भी बढी है। विश्वास है कि आपको जो भी जिम्मेदारी सौपी जाएंगी। आप जवाबदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रशिक्षु (भा.पु.से.) आदित्य पटले तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button