उमरियापान थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर उमरियापान थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य, टेंट व्यवसाई एवं उमरियापान क्षेत्र के गणमान्यजन, पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन थाना प्रांगण में किया गया। बैठक में नायब तहसीलदार संदीपसिंह एवं एएसआई मानसिंह मार्को ने बैठक में उपस्थित नगर के गणमान्यजन ने अपने अपने सुझाव दिये l मार्को ने उपस्थित नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों को रात 9:00 बजे के बाद डीजे साउंड नहीं बजाने एवं पंडालों में रात रुकने वाले सदस्यों की सूचना थाने में देने, रात्रि में पंडालों मैं समिति सदस्यों को रुकने ताश पत्ते एवं शराब खोरी नहीं करने के लिए कहा। दुर्गा पंडालों में साउंड स्पीकर धींमा चलाएं, दुर्गा प्रतिमा चल समारोह में डीजे साउंड पर देवी गाने ही बजाएं। फिल्मी गाने बजाने पर संचालक एवं समिति के सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन स्थल घाटो पर प्रकाश व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार ने कहा है कि क्यूली तालाब, बड़ी माई मंदिर के आगे तालाब, बड़े तालाब में विद्युत व्यवस्था की जाएगी जिससे प्रतिमा विसर्जन में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। बैठक में मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, संतोष दुबे, प्रमोद गौतम, राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, पारस पटेल, जितेंद्र अरोरा, स्वतंत्र चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, प्रहलाद दाहिया, गौरव उपाध्याय, पंकज तिवारी, शुभांशु चौरसिया, कान्हा सोनी, आशीष वैष्णव, छोटू गुप्ता, अंकित झारिया, राजेंद्र चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया एवं पुलिस स्टाफ बैठक में उपस्थित रहे।



