मध्य प्रदेश

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, मुक्ति दिवस को लेकर की गई कार्यशाला

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा शासकीय सिविल सेवा की मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान के मार्गदर्शन में 12 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु, विकास खंड सिहोरा अंर्तगत संचालित समस्त शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के नोडल शिक्षकों की एक दिवसीय 2 सितम्बर 2023 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यशाला में तरुण तिवारी, संभागीय समन्वयक द्वारा उपरोक्त अभियान एवं अनीमिया मुक्त भारत के सम्बंध में विस्तृत जानकारी के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा द्वारा बताया गया की उपरोक्त कार्यक्रम हेतु आवश्यक औषधियां, प्रचार प्रसार हेतु आईईसी एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र विभाग द्वारा अभियान पूर्व प्रत्येक स्कूल में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा, बीपीएम श्वेता कोस्टा, प्रशान्त साहू, मनोज दाहिया, अश्वनी मिश्रा, सरमन मेहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button