क्राइम

किसान की खेत पर काम करते समय सर्पदंश से मौत

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के सियरमऊ के पास ग्राम मेहका में छियालीस वर्षीय गोटीलाल पिता कंछेदीलाल की खेत पर काम करते समय सर्पदंश से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोटीलाल रोज की तरह अपने खेत पर काम करने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। परिजन तत्काल उन्हें सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि सिलवानी क्षेत्र में इन दिनों सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button