मध्य प्रदेशहेल्थ

एनसीसी कैडेट का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट स्कूल मैं एनसीसी कैडेट का स्वास्थ्य परीक्षण एनसीसी प्रभारी कमल आठ्या के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल के डॉ. बबलू साहू द्वारा किया गया जिसमें कैडेट का जनरल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वजन मापा गया, हाईट नापी गई एवं बीपी वगैरह की जांच की गई।
जांच के दौरान यह भी देखा गया कि किसी भी 15 वर्ष तक के कैडेट में जन्म से ही कोई विकृति तो नहीं है इसमें एक छात्र कुलदीप रैकवार की जीभ जन्म से ही चिपकी भी पाई गई। जिसके उपचार के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय भेजी गई है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 50 कैडेट का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया मौसमी बीमारियों से ग्रस्त कैडेट को दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। वर्ष में एक बार इस तरह का स्वास्थ्य परीक्षण एनसीसी कैडेट का किया जाता है कैडेट वह समझाइश दी गई कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए हमें किस तरह से सावधानियां बरतना है साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी जागृत करना है इसके लिए प्रेरित किया गया और स्वस्थ रहने के टिप्स बताए गए।

Related Articles

Back to top button