दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय मूल्यांकन किया गया
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासन की मंशा अनुसार दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय मूल्यांकन करने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा एक शिविर का आयोजन विकासखंड के सभाकक्ष में किया गया। जिसमें बच्चों की दिव्यांगता का मूल्यांकन कर उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम के शुरू में नापा अध्यक्ष द्वारा परीक्षण कराने आए दिव्यांग बच्चों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
शिविर में 195 बच्चों का स्वस्थ परीक्षण जिला चिकित्सालय से आए चिकित्सीय दल द्वारा किया गया । जिसमें जनपद क्षेत्र की शालाओं से उपस्थित हुए दिव्यांग बच्चों का मानसिक अस्थि रोग नाक कान गला आदि का परीक्षण किया गया। एलिंपको द्वारा भी कृत्रिम अंग बनाने हेतु दिव्यांग चिन्हित किए गए । साथ ही जिन बच्चों के पूर्व में विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बने थे ऐसे 101 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु स्वीकृत किए गए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पार्षद अजय सिंह जाट, जिला शिक्षा केंद्र रायसेन से एपीसी श्रीवास्तव, बीईओ एनडी साहू, बीआरसी आलोक राजपूत एवं समस्त बीएसी, जनशिक्षक, एमआरसी उपस्थित रहे।



