एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न
इंदौर । एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में रविवार को रवीन्द्र नाट्य गृह में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती चित्र की पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया।कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 22 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय नो कार डे के समर्थन में इंदौर भी नो कार डे मनाएगा। जिसमें स्वेच्छा से नो कार डे मनाया जा सकेगा।
इस अवसर पर सोशल मीडिया का पत्रकारिता पर प्रभाव विषय पर परिचर्चा हुई जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर, कांग्रेस सचिव (एआईसीसी ) सत्यनारायण पटेल, डॉ आशुतोष उपाध्याय, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी, सुधीर गोरे एवं एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक कहावत है कि 100 बका एक लिखा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने स्थान पर है। इस अवसर पर इंदौर के 30 वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की प्रांतीय बैठक में जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और महासचिव ने हिस्सेदारी की, साथ ही प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रांतीय बैठक में पत्रकारों की समस्या और निराकरण पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रजनी खेतान और आलोक बाजपेयी ने किया, आभार प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर सहित प्रदेश दूरस्थ जिलों के पत्रकार बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।



