अभाविप ने केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा प्रारंभ कराने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपा ज्ञापन

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी द्वारा केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओ को प्रारंभ कराने के लिए केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है गया कि नगर सिलवानी जिला रायसेन को शासन द्वारा केन्द्रीय विद्यालय की एक सौग़ात मिली थी पर आज दिनांक तक वह सिर्फ़ नगरवासीओ एवं छात्रो के लिए सिर्फ़ एक सपना बन कर रह गई है। विद्यार्थी एवं नगर के सामाजिक लोगो द्वारा शासन व प्रशासन को ज्ञापनों के माध्यम से समय समय पर अवगत कराते रहे। पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह कह कर टाल दिया गया कि भूमि एवं अस्थाई भवन के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के मापदण्डो के अनुसार उपयुक्त भूमि व भवन नहीं है। बल्कि नगर में न तो भूमि की कोई कमी है और न ही भवन की।
अतः महोदय जी से इस ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह माँग करता है कि नगर के समस्त विद्यार्थीओ के उज्जवल भविष्य के लिए एवं छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाए चालू कराने की कृपा करे।ज्ञापन देने बालों में बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।



