खेल
66 वी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
ब्यूरो चीफ : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप। औद्योगिक नगर के खिलाड़ीयो ने 66 वी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतिोगिता में रजत पदक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया। जिस पर स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एकाडमी के संस्थापक जीवनसिंह पाल, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक निर्मल यादव ने उनका सम्मान किया। खेल प्रशिक्षक हरिओम विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-19 सीनियर बालिकाएं व अंडर-14 मिनी बालको की 66 वी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रीवा में आयोजित की गई थी। जिसमें दोनो वर्गो में खिलाड़ीयो ने रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ीयो में शिल्पा मालवीय , वैष्णवी साहू, शिवानी नायक, विनीता कुशवाहा, आशु कुमारी, पूर्वा चौबे, वंशिका चौहान, बंसी यादव, आदित्य राज सिंह, आयुष द्विवेदी शामिल है।



