मध्य प्रदेश

एसडीओपी तिवारी का स्थानांतरण होने पर दी विदाई

सिलवानी। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश तिवारी का सिलवानी से विदिशा नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानातांरण होने पर सोमवार को एसडीओपी कार्यालय में पुलिस थाना सिलवानी एवं एसडीओपी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा संक्षिप्त कार्यक्रम में विदाई दी गई।
इस अवसर राजेश तिवारी का फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी गई। वही उपस्थित लोगों ने तिवारी जी के कार्यकाल की सराहना करते हुये व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसआई अमरसिंह धाकड़, एएसआई रामाशीष शर्मा, संतोष रघुवंशी, नवीन पांडेय, योगेन्द्रसिंह राजपूत, दादूवीरसिंह रघुवंशी, इकराम, प्राची दांगी, अजय रजक, तुलसीराम मेहरा, नारायणसिंह रघुवंशी, बैजनाथ लोधी, चंद्रशेखर रघुवंशी आदि अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button