एस.एम. शेहरान का शूटिंगबॉल चैंपियनशिप की भारतीय टीम में चयन
सिलवानी। देश की राजधानी नईदिल्ली में 1और 2 जून को होने वाली एशियन शूटिंगबॉल चैंपियनशिप के लिए सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी के खिलाड़ी एस.एम. शेहरान का भारतीय टीम में चयन हुआ है।
हाल ही में 22/04/2022 राजस्थान सीकर में सिलेक्शन ट्राइल मे अपना भारत की शूटिंग वॉलीबॉल टीम मे अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर जगह नेटर मेन के रूप में बनाई है दिल्ली में 1 एवं 2 जून को होने वाली ऐशियन शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता जिसमे 6 देशो की टीमें भाग ले रही हैं भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, अरब अमीरात के बीच होने बाली शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे भारत की टीम में अपना नेट मेन के रूप अपना स्थान बनाया है। एस.एम.शेहरान मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए अंडर-19 में गोल्ड मेडल और सीनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल मध्य प्रदेश के नाम कर चुके हैं। बम्होरी के एडवोकेट एस.एम, इमरान के सुपुत्र एस.एम कामरान, एस.एम. शेहरान दोनों भाई मध्य प्रदेश सीनियर टीम का नेतृत्व करते हैं। रायसेन शूटिंगबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जाकिर खान बम्होरी टीम के कोच एस एम नोमान और साथी जिला रायसेन टीम सभी खिलाड़ियों ने शेरों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है।



