खेल

सिलवानी प्रीमियर लीग सीजन-3 का खिताब अजीम अजलान-11 ने जीता

विक्रम ट्रेडर्स को दी शिकस्त
सिलवानी। नगर में आयोजित सिलवानी प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-3 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 24 नवंबर को रोमांचक अंदाज में खेला गया। 22 नवंबर से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अजीम अजलान-11 और विक्रम ट्रेडर्स की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंततः अजीम अजलान-11 की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विक्रम ट्रेडर्स को पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में विजेता टीम अजीम अजलान-11 को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता विक्रम ट्रेडर्स को 25 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दोनों पुरस्कार बरेली के चंदू पटेल द्वारा प्रदान किए गए।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता एवं एल्डरमेन ओमकार शर्मा, गुड्डा चड़ार तथा पूर्व पार्षद नीरज नेमा पप्पू सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button