कटनी कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्षों ने वरिष्ठों से लिया आशिर्वाद करण सिंह एवं विक्रम भाई की नियुक्ती से संगठन मजबूत होगा – विधायक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष द्वय करण सिंह चौहान एवं विक्रम खंमपरिया ने अपनी नियुक्ति के उपरांत कटनी जिले के वरिष्ठतम कांग्रेस नेता ठाकुर प्रताप सिंह चौहान से संगठन को मजबूत करने का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
वही बड़वारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने दुबे कॉलोनी स्थित करण सिंह चौहान के आवास पहुंचकर चौहान का स्वागत वा अभिनंदन कर आगामी नगर-निगम नगर पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया व कहा कि चौहान एवं खम्परिया की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन मजबूत एवं गतिशील होगा साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा इस आशय की सूचना देते हुऐ बताया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार करण सिंह चौहान को कटनी जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं विक्रम खम्परिया को कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है ।
करण सिंह चौहान एवं विक्रम खंमपरिया के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन एवं ग्रामीण अध्यक्ष ठा. गुमान सिंह, बडवारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गण श्याम शर्मा, रमाकांत पाठक, प्रियदर्शन गौर, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व विधायक निशित पटेल, सौरभ सिंह, पूर्व महापौर विजय मिश्र राजा भैया, श्रीमती राजकुमारी जैन, महापौर प्रत्याशी श्रीमती श्रेया रौनक खंडेलवाल, राजाराम यादव, राममू भैया, प्रदेश शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरिशंकर शुक्ला, झम्मतमल थारवानी, राकेश जैन कक्का, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु दीक्षित, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, श्रीमती माधुरी जैन, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष अंशु मिश्रा, नीरज सिंह बघेल, डॉक्टर के एल जैन, मसूद अहमद बिट्टू , राजकिशोर यादव, सुरेंद्र दुबे, अरविंद बढ़गईया, शाहिद खान कैमोर, नीरज अग्रवाल बरही, सिद्धार्थ दीक्षित, विराट पांडे पान उमरिया, बसंत द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष गण, रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, गुड्डू द्विवेदी, सुनील सिंह बघेल, विकास पांडे, अजय गर्ग , संजय बिलोहा, टिंगू त्रिपाठी, नरेन्द्र राय, गुलाम जाफर, राजा जगवानी, अजय कछवाहा, डेविड जॉर्ज, जे के सराफ, ऐडवोकेट अजय निगम, रत्नेश रावत, गोलू सिंह बघेल आदि कांग्रेस जनो ने बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित की है ।



