कर्मचारी संघ के आंदोलन में शामिल होने का आव्हान
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कर्मचारियों की 31 सूत्री मांगों को लेकर 12 दिसम्बर को राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश के समस्त विभागों के राज्य कर्मचारी संघ शामिल होंगे जिला शाखा के जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी ने बताया कि प्रदेश कर्मचारियों की 31 सूत्री मांगों को लेकर 12 दिसम्बर को राजधानी भोपाल में अंबेडकर पार्क में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के समस्त विभाग के कर्मचारी एवं राज्य कर्मचारी संघ के समस्त जिला शाखा के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे । धरना प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली, लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति वरिष्ठता नियुक्ति दिनांक से जैसी 31 मांगे सम्मिलित हैं। जिला अध्यक्ष मान सिंह लोधी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए 12 दिसंबर को भोपाल पहुंचने का आह्वान किया है।



