मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने सोशल मीडिया टीम (आईटी सेल) की हुई नियुक्तियों कार्यकारणी सूची जारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले के साथ साथ पथरिया तहसील में भी कांग्रेस पार्टी के दारा कर्तव्यवान, एवम कर्मठ, ईमानदार, कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें पार्टी के द्वारा जिम्मेदारियों से सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी, जिला सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष अरुण दुबे एवम विधानसभा सोशल मीडिया अध्यक्ष मनीष कुशवाहा और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कांग्रेस सोशल मीडिया (आईटी सेल) विधानसभा पथरिया एवम ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां की गई है। जिसमे शिवांक दुबे और लक्ष्मण रैकवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वही अजय कुशवाहा, रोहित दुबे, राहुल कुर्मी को विधानसभा महासचिव बनाया गया है। कौशल तिवारी, अक्षय जैन को विधानसभा महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। एवम अर्पित शुक्ला को पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। संदीप ठाकुर और अमन सोना को पथरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया है। सतेन्द्र विश्वकर्मा को पथरिया ब्लॉक महासचिव बनाया है। वही महाराज सिंह लोधी को बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, दीपेश सिंह लोधी एवम, भूपेंद्र सिंह को बटियागढ ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया है।जहीर खान, एवम देशराज सिंह को बटियागढ़ महासचिव बनाया गया है।
नवनियुक्त हुए सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतको, कार्यकर्ताओं के दारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है की कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Back to top button