धार्मिकमध्य प्रदेश

भूतेश्वर महाकाल मंदिर पर सप्त दिवसीय शिव शक्ति यज्ञ की पूर्णाहुति हुई भक्तो ने की विश्व कल्याण एवं शांति की कामना

रायसेन । भूतेश्वर महाकाल मंदिर टपरा पठारी पर प्रति वर्ष अनुसार छठी बार सप्त दिवसीय श्री शिव शक्ति यज्ञ की पूर्णाहूति सम्पन्न हुई।
यज्ञ के यजमान पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी ने बताया कि में पुलिस विभाग में सेवा देने के साथ साथ भूतेश्वर महाकाल मंदिर पर निरंतर पूजन पाठ अभिषेक करते रहता हूं । मंदिर पर आयोजित श्री शिव शक्ति यज्ञ का आयोजन मंदिर के महंत पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री अमृतानंद जी सरस्वती के नेतृत्व में होता आ रहा है जिसमें शास्त्री श्री रामबाबू जी मिश्रा, पंडित श्री मनीष बबेले जी, श्री पंकज मिश्रा, श्री प्रशांत मिश्रा आचार्य (राधा रमण जी), श्री विवेक मिश्रा जी आदि पंडितो द्वारा विशेष पूजन, विधि विधान से सप्त दिवसीय श्री शिव शक्ति यज्ञ पूर्ण करवाया आहुतियां बाद पूर्णाहूति की गई , पूर्णाहूति में यजमान प्रेम सिंह लोधी, धीरज सिंह राजपूत, दामोदर प्रसाद तिवारी, विशाल पटेल, नीरज लोधी, मिस्त्री विश्वकर्मा, व्यास, एवं समस्त यजमानों के साथ रायसेन कस्बा, सुरई, बम्होरी, पठारी, टपरा पठारी , बनखेड़ी बड़ोदा, अमरावत, खंडेरा, डाबर, सांचेत, पटी, नकतरा आदि ग्राम वासियों ने पूर्णाहूति में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया। समापन पर प्रसादी वितरण हुई, महाप्रसाद में कई साधु संतो, ब्राह्मणों आदि अन्य भक्तो ने भी सम्मिलित होकर भंडारा ग्रहण किया बाद पूज्य महंत जी द्वारा सभी की विदाई ससम्मान की गई।

Related Articles

Back to top button