कार्यकर्ता या नागरिकों को परेशान किया तो ईंट से ईंट बजा देंगेः देवेंद्र पटेल
आभार सभा में नवागत विधायक ने अधिकारियों को चेताया
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । विधायक निर्वाचित होने के बाद प्रथम सिलवानी नगर आगमन पर आभार सभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे मे चेताया कि यदि किसी कार्यकर्ता या नागरिकों को परेशान किया तो ईंट से ईंट बजा देगें। नगर आगमन पर नागरिकों ने विधायक देवेंद्र पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बजरंग चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे लडडुओं से तौला तथा उन लड्डुओं को जनता के बीच वितरित किया गया।
नव निर्वाचित विधायक पटेल बुधवार को सिलवानी आए। सर्व प्रथम वह नगर के तहसील कार्यालय के समीप स्थित कांठिया मंदिर पहुंचे यहां पर पूजा अर्चना कर नागरिकों का आभार व्यक्त करने नगर के चौक चौराहों से लेकर गली मौहल्ले तक पहुचें। नवागत विधायक को अपने बीच पाकर नागरिको ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। विजय जुलुस में शामिल कार्यकर्ता देवेंद्र पटेल जिन्दावाद के नारे
लगाने के साथ ही पार्टी का झण्डा लहलहाते हुए चल रहे थे। बजरंग चौराहे पर आयोजित आभार सभा में विधायक देवेन्द्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत प्रत्येक नागरिक की जीत है। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी के साथ कंधे से कंधा मिला कर सड़क उत्तर कर संघर्ष करेगे। वह हमेशा ही जनता के बीच रहेगे, जनता के लिए हमेशा ही उनके दरवाजे खुले रहेगे।
तौला गया लड्डुओं से…
बुधवार को नागरिको का आभार व्यक्त करने सिलवानी आए विधायक देवेंद्र पटेल को कार्यकताओ ने बजरंग चौराहा पर लड्डुओं से तौला तथा नागरिकों का आभार माना। उन लड्डुओ को नागरिको के बीच वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र तोमर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, शमीम काजी, नीलमणि शाह, धर्मवीर सिंह, नीलमणि शाह, विश्वनाथ पटेल छींद, हरभजन सिंह सहजपुर, इल्याज खान, बसीम अख्तर, सुनील जैन, अनिल शुक्ला, कौशर खान, मनोज यादव, बीरेंद्र रघुवंशी मदनपुर, संजीव जेके, पुनीत समैया, दीनू कुशवाहा, महेंद्र रघुवंशी बीकलपुर, राजीव पटेल, विटटू राय, प्रवीण जैन, पप्पू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार सभा का संचालन अजय पटेल ने किया तथा आभार संदीप शर्मा ने व्यक्त किया।



