मध्य प्रदेश

चलती हुई एक्टिवा में लगी आग, शिक्षकों ने कूदकर बचाई जान

रिपोर्टर : देवेंद्र तिवारी
सांची । गुरुवार को भोपाल विदिशा नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दो शिक्षक एक्टिवा गाड़ी से सांची से खोहा गांव के स्कूल जा रहे थे तभी रास्ते मे आमखेड़ा पेट्रोल टैंक के पास चलती हुई एक्टिवा में आग लग गई। वो तो गनीमत रही कि दोनो शिक्षक सुरेश मेहरा और मोरसिंह राजपूत ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन हादसे में एक्टिवा पूरी तरह से जलकर राख हो गई। दोनो शिक्षक ग्राम खोवा में स्कूल में कार्यरत हैं और स्कूल जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button