किसान बोले पलेवा अटका बिजली ट्रांसफार्मर रखने में टालमटोल कर रही कंपनी
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । ग्रामीण विद्युत वितरण कंपनी तेजगढ़ हर्रई के अंतर्गत ग्राम बीजा डोंगरी किसानों के लिए रवि सीजन की बोनी के लिए खेतों के पलेवा के लिए विजली नही मिलने से किसान परेशान को बोनी अटकी हुई जवकि सिचाई कनेक्शन व घरेलु कनेक्शन का बिल चुकता है वावजूद ट्रांसफार्मर नही रखा जा रहा है ट्रांसफार्मर रखने की बात की शर्त पर कंपनी के अधिकारियों के द्वारा विजली बिल भरवा लिए बीते माह से टालमटोल की जा रही है। जिससे बीजाडोंगरी के किसानों को बिना बिजली पानी के फसल की बोनी नही हो पा रही है । हैरान परेशान विद्युत वितरण केंद्र के चक्कर काट रहे हैं और बिजली कंपनी के अधिकारी किसानों की परेशानी दूर करने का नाम नहीं रहे। बिजली कंपनी के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। और समय पर बोनी नहीं होने पर किसान कहीं का नहीं रहेगा।



