मध्य प्रदेश

प्रमुख मांगों को लेकर जनपद सदस्यों ने पाटन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । सोमवार को जनपद सदस्य एकता संगठन म.प्र.के वेनर तले जनपद पंचायत पाटन के सदस्यों ने एसडीएम पाटन को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपकर जनपद सदस्यों के क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सदस्यों के लिए बैठने की व्यवस्था हो, सदस्य का मोबाईल नम्बर पंचायत के सूचना पटल पर अंकित हो एवं
पंचायत स्तर के कार्यों के लिए जनपद सदस्य के अनुमोदन से विकास कार्य किये जायें। जनपद सदस्यों को अपने जनपद क्षेत्र में कार्य करने के लिए वार्षिक 15,00000/- (पन्द्रह लाख रुपये दिये जाये जिससे जनपद क्षेत्र में विकास कार्य करा सके एवं जनपद सदस्यों का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 10,000/- (दस हजार) रूपये किया जाये। इन मांगों को लेकर पाटन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य हकम सिंह, शक्ति यादव, संजय सिंह, राकेश यादव, नवीन पटेल, मीना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button